Jujutsu Kaisen Season 3 Episode 2 Explained (Hindi)
जुजुट्सु काईसेन के नए सीजन 3 के एपिसोड नमबर 2 को तो चलिए जानते हैं आगे की कहानी को बिना किसी देरी के अब तक हमने देखा कि यूता यूजी के सीने में तलवार घुसा के उसे मार देता है और यूजी के अंदर बैठे सुकूना को भी हम देखते हैं वहीं दूसरी तरफ नाओया अपनी सूपर स्पीड से चोजो की धुलाई कर रहा था चोजो को उसकी टेकनीक ही समझ नहीं आ रही थी पर इतनी मार खाने के बाद भी वो वापिस खड़ा हो जाता है नाओया कहता है कि तुम कितने अडियल हो आखिर तुम हो क्या तो चोजो बोलता है कि मैं दस लोगों का बड़ा भाई हूँ चोजो अब फ्लोइंग रेड स्केल नाम की टेकनीक इस्तेमाल करता है जिससे वो अपनी आखों को स्ट्रॉंग कर सकता है और नावया की सूपर स्पीड को देख सकता है नावया फिर से उस पे अटैक करने जाता है और इस बार चोजो ने उसे पकड़ ही लिया था पर नावया उसके पेट में चाकू मार देता है जिससे चोजो का खून निकलने लगता है नावया कहता है कि तुम बहुत अडियल हो तो मुझे हतियार इस्तमाल करना पड़ा तुम ब्लड मैनिपुलेशन इस्तमाल कर सकते हो ना तो अपने बहते हुए खून को भी आराम से रोख ही लोगे पर देखते हैं कि इस हालत में तुम कब तक लड़ पाओगे वैसे मैंने चाकू इस्तमाल किया ये बात किसी को बताना मत जो सौर्सेरर्स हतियार लेके घूमते हैं वो मुझे भी बिलकुल पसंद नहीं है मेरे बड़े भाई भी ऐसे ही बेशर्मों की तरह घूमते रहते हैं और इनकी हिम्मत देखो कि ये तोजी को गालिया देते थे चोजो पूछता है कि तुम अपने भाईयों से नफरत करते हो क्या नाओया कहता है कि हाँ बिलकुल बड़ा भाई जो छोटे भाई से भी कमजोर हो उसे तो डूप के मर जाना चाहिए चोजो बोलता है कि हो सकता है कि उन बड़े भाईयों की वज़े से ही आज तुम इतने पावरफुल हो। एक बड़ा भाई अपने छोटे भाईयों के लिए रोल मॉडल होता है। अगर वो किसी गलत रास्ते पे जाता है तो वो छोटे भाईयों को उस पे जाने से रोकता है। अगर वो किसी सही रास्ते पे जाता है तो छोटे भाई उसे फॉलो करते हैं। हो सकता है तुम इतने स्ट्रॉंग इसलिए हो क्योंकि तुम्हारे बड़े भाई कमजोर हैं। तुम पूछते हो कि मैं इतना अडियल क्यों हूँ क्योंकि मेरा कोई रोल मॉडल नहीं है। कि चोजो का खून तो सब जगा फैल गया था चोजो आगे कहता है कि भले ही मैं कितनी भी गलतियां करूँ मुझे अपने भाईयों से आगे रहना पड़ता है इसलिए मैं इतना स्ट्रॉंग हूँ तभी यहाँ पर खून की बाड आ जाती है नाओया को समझ नहीं आता कि इतना खून बहने पर भी चोजो जिन्दा कैसे है उसे पता ही नहीं है कि चोजो एक death painting boom है जो कि कर्स और इंसान के बीच के hybrids होते हैं और ये अपनी कर्स energy को blood में बदल सकते हैं जब तक इनके पास कर्स energy है ये खून बहने से नहीं मरते नाव या चोजो के blood से किसी तरह भागता रहता है लेकिन अचानक ही उसके पैर जमीन से चिपक जाते हैं जमीन में पड़ा खून glue की तरह उसे चिपका देता है और फिर चोजो उस पे piercing blood से attack करने लगता है नाविया के पास भी असल में अपने father वाली 24 FPS टेकनीक है जिसमें वो एक सेकंड के अंदर 24 moves कर सकता है लेकिन उसे पता नहीं था कि चोजो के पास supernova टेकनीक है जो उसने 150 सालों की मेहनत से बनाई है इसमें वो target पर हर तरफ से attack कर सकता है
नावया भी इसकी चपेट में आ जाता है चोजो अब नावया को जान से मारने ही वाला था पर अचानक ही यूता उसके पीछे से आता है और एक मुक्का मार के उसे सुला देता है वो अपने साथ यूजी की बॉडी भी लाया था नावया को उल्टी होने लगती है क्योंकि चोजो कोई इंसान नहीं है तो उसका बलड नावया के लिए पॉइजन का काम कर रहा था यूता बोलता है कि मैं तुम्हें ठीक कर सकता हूँ मेरी रिवर्स कर्स्ड टेकनीक से मैं दूसरे लोगों को भी हील कर सकता हूँ लेकिन बदले में तुम्हें खुद हायर अप्स को जाके बताना होगा कि मैंने यूजी को मार दिया है इसके बाद हम यूजी का एक विजन देखते हैं जब वो एक छोटा बच्चा था वो अपने फादर जिन को देखता है तभी यहाँ यूजी के ग्रैंड पा वासुके आ जाते हैं जो जिन से कहते हैं कि तुम अपनी लाइफ कैसे भी जीओ लेकिन उस औरत से दूर रहो वरना तुम मारे जाओगे जिन कहता है कि बच्चे के सामने तो ऐसी बाते मत करो बच्चों को बहुत कुछ याद रहता है वासुके कहता है कि मैं जानता हूँ तुम्हें एक लेकिन काउरी की मौत और तब ही यहां एक औरत आ जाती है जो पूछती है कि क्या हुआ ससुर जी ये असल में यूजी की मदर काउरी है और इसके माथे पर भी हम वैसे ही निशान देख सकते हैं जैसे नकली गेतो के माथे पर हैं खेर ये सपना यही खत्म होता है और यूजी की आँख खुल जाती है और यूता उसके बगल में ही बैठा हुआ था वो बोलता है कि शुक्र है तुम जिन्दा हो वो आगे बताता है कि कुछ महीनों पहले की बात है जब गोजो सेंसे मुझसे मिलने आये थे और कहा था कि मैं तुम्हारा ध्यान रखूं तो मैंने तुमसे लड़ने का बस नाटक किया था। गोजो ने बोला था कि अगर कल को मुझे कुछ हो गया तो यूता तुम फर्स्ट और सेकेंड येर्स का ख्याल रखना। बाकी तो हकारी खुद को संभाल सकता है। यूता बोलता है कि आप गोजो सेंसे हो आपको क्या ही होगा। गोजो कहता है कि खासकर यूजी का ख्याल रखना वो तुम्हारी तरह ही है उसको भी एक बार मौत की सजा मिल चुकी है। इसलिए यूता ने यूजी को मारने का नाटक किया। अगर वो मना करता तो किसी और को उसे मारने भेजा जाता। हायर अप्स भी कोई बुद्धू नहीं है। मैं तुम्हें सच में मारूं इसके लिए मैंने उनके साथ बाइंडिंग वाउ ली थी। इसलिए मुझे तुम्हें सच में मारना पड़ा।
यूजी पूछता है कि तो फिर मैं जिन्दा कैसे हूँ। यूता बोलता है कि रिवर्स कर्स्ड टेकनीक की वज़े से। उसने यूजी का दिल बंध होते ही उसे तुरंथ हील कर दिया था इससे हाइर अप्स को दी हुई कसम भी रह गई और यूजी भी नहीं मरा यूजी के लिए मर के जिंदा होना कौन सी नई बात है और जादा लोग ये नहीं जानते कि यूटा ऐसे दूसरों को हील भी कर सकता है कभी न कभी तो लोगों को पता चल ही जाएगा पर फिलाल तो यूजी दुनिया के लिए मर चुका है यूजी पूछता है कि तुमने मेरे लिए इतना सब क्यों किया तो यूटा कहता है कि जिन लोगों की मैं परवा करता हूँ वो तुम्हारी परवा करते हैं मेरे पास भी एक समय खतरनाक पावर थी लेकिन तुम्हारी पावर तुम्हारी अपनी नहीं है और इसमें तुम्हारी कोई गलती भी नहीं है तबी मैगूमी यहां आ जाता है और यूजी से कहता है कि हम जुजुट्सु हाई वापिस जा रहे हैं हम तुम्हें छुपा के अंदर ले जा सकते हैं यूजी बोलता है कि मैं नहीं जा सकता क्योंकि शिबूया कार्ण में इतने सारे लोग मेरी वज़े से मारे गए। मेगूमी बोलता है कि उसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं थी। तुम हार नहीं मान सकते। हम कोई हीरोज नहीं हैं। हम जुजुसू सौर्सरर्स हैं। हमें कोई नहीं समझ सकता। हमें लोगों की मदद करते रहना होगा। ये साबित करने के लिए कि हमारा भी वजूद है। यूजी मन में सोचता है कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। क्योंकि फिर तुम पर भी खत्रा आ जाएगा। मेगूमी अब बोलता है कि मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। नकली गेतो। यानि केंजाकू ने एक किलिंग गेम शुरू कर दिया है जिसमें जुजुट्सू सौर्सरर्स एक दूसरे को मार सकते हैं और इसका नाम है कलिंग गेम और मेगूमी की बेहन सुमीकी को भी जबरन इस गेम का हिस्सा बना दिया गया है इसलिए मुझे तुम्हारी मदद चाहिए इसके बाद हमें कलिंग गेम के कुछ रूल बताये जाते हैं जैसे सभी खिलाडियों को 19 दिन के अंदर इसमें एंटर करना है अगर कोई रूल तोड़ता है तो उसकी कर्स टेकनिक को रिमूव कर दिया जाएगा जिससे खिलाडी की मौत हो जाएगी पार्टिसिपेट कर कोई किसी को मारेगा तो उसे points मिलेंगे। और भी rules हैं जिन पे हम आगे बात करेंगे। यूजी अब यूता से कहता है कि सुकूना मेगूमी के लिए कुछ तो planning कर रहा है। शिबूया में मुझे सुकूना की कई सारी fingers खिला दी गई थी। जिस से सुकूना ने मेरी body पर control ले लिया था। अब मेरे अंदर सुकूना की 15 fingers हैं। मुझे यकीन है कि अब सुकूना मेरी body पर control नहीं ले पाएगा। लेकिन अगर मैं कभी सुकूना बन जाओं तो तुरंत ही मुझे मार देना। यूता कहता है कि ठीक है। यूजी अब मेगूमी से पूछता है कि अब हमें क्या करना है। मेगूमी बोलता है कि सबसे पहले तो हमें जुजुट्सु हाई वापिस जाके मास्टर टेंजन से मिलना है। उनसे पूछना है कि हम गोजो को फिर से आजात कैसे कर सकते हैं। और केंजाकू आखिर क्या प्लान कर रहा है। कलिंग गेम में वो क्या करने वाला है। इन सवालों के जवाब मास्टर टेंजन ही दे सकते हैं। यूजी पूछता है कि मिस यूकी को ये बात पता है क वो पहले से जुजुट्सु हाई में छुपी हुई है। यूजी बोलता है कि मास्टर टेंजन के बेरियर को हम पार कैसे करेंगे। उसमें हजार दरवाजे होते हैं जो घूमते रहते हैं और उनमें से कोई एक ही टॉम औफ स्टार कोरिडोर तक लेके जाता है। जहां मास्टर टेंजन रहते हैं। अगर हम सही दरवाजा नहीं चुनेंगे तो टेंजन से भी नहीं मिल पाएंगे। अब यूजी मेगूमी से पूछता है कि नोबारा का क्या हुआ वो ठीक है कि नहीं।
मेगूमी कुछ नहीं बोलता और अपना सिर जुका लेता है। यानी नोबारा अब इस दुनिया में नहीं है जो सुन यूजी को बहुत बुरा लगता है तभी चोजो यहां आके बोलता है कि उस बेरियर में घुसने का रास्ता मैं बता सकता हूँ महीतों ने एक बार वहां से डेथ पेंटिंग्स और सुकुना की फिंगर चुराई थी हम भी वही करेंगे ये लोग अब जुजुत्सु हाई में आ जाते हैं जहां इन्हें माकी मिलती है जो की अब बिल्कुल ही अलग दिख रही थी क्योंकि शिबूया कार्ण में जोगो ने उसे जला दिया था हेवनली रेस्ट्रिक्शन की वज़े से उसकी बॉडी तो ठीक हो गई लेकिन निशान रह गए हैं यूकी भी यही थी चोजो अब इन्हें बताता है की स्टार कोरिडोर के रास्ते में एक तिजोरी है जिसमें जुजुट्सु हाई अपने कर्ज्ड टूल्स और बाकी ओब्जेक्ट्स को रखता है उस तिजोरी में चोजो के छे भाईयों की death paintings रखी हुई हैं और अपनी technique से चोजो उनकी location sense कर सकता है माकी बोलती है कि वो सब ठीक है पर ये आदमी है कौन यूजी बोलता है कि अभी के लिए ये समझ लो कि ये मेरा भाई है जो सुन चोजो को बहुत खुशी होती है चोजो अब इन्हें सही दर्वाजा बताता है जिससे ये लोग star corridor पहुँच जाते हैं चोजो को यहां तिजोरी तक जाने का रास्ता भी दिखाई देता है और वो बोलता है कि मैं अपने भाईयों को जल्द ही यहां से आजात करूँगा इन लोगों को एक जगपर खून के निशान ये वही जगा है जहां तोजी ने रीको को गोली मारी थी। यूकी बताती है कि बारा साल पहले यहां एक कांड हुआ था। और कहे सकते हैं कि सारी गडबडी वहीं से शुरू हुई थी। ये सब मेन हॉल में जाते हैं। लेकिन वहां रोशनी के अलावा और कुछ नहीं था। यूकी बताती है कि टेंजन की मरजी होती है तभी वो दूसरों को दिखता है। गोजो सील हो गया तो उसे लगा था कि टेंजन उनसे मिलना चाहेगा।




No comments:
Post a Comment