Thursday, March 26, 2026

Jujutsu Kaisen Season 3 Episode 2 Explained (Hindi)

 Jujutsu Kaisen Season 3 Episode 2 Explained (Hindi)

 


 जुजुट्सु काईसेन के नए सीजन 3 के एपिसोड नमबर 2 को तो चलिए जानते हैं आगे की कहानी को बिना किसी देरी के अब तक हमने देखा कि यूता यूजी के सीने में तलवार घुसा के उसे मार देता है और यूजी के अंदर बैठे सुकूना को भी हम देखते हैं वहीं दूसरी तरफ नाओया अपनी सूपर स्पीड से चोजो की धुलाई कर रहा था चोजो को उसकी टेकनीक ही समझ नहीं आ रही थी पर इतनी मार खाने के बाद भी वो वापिस खड़ा हो जाता है नाओया कहता है कि तुम कितने अडियल हो आखिर तुम हो क्या तो चोजो बोलता है कि मैं दस लोगों का बड़ा भाई हूँ चोजो अब फ्लोइंग रेड स्केल नाम की टेकनीक इस्तेमाल करता है जिससे वो अपनी आखों को स्ट्रॉंग कर सकता है और नावया की सूपर स्पीड को देख सकता है नावया फिर से उस पे अटैक करने जाता है और इस बार चोजो ने उसे पकड़ ही लिया था पर नावया उसके पेट में चाकू मार देता है जिससे चोजो का खून निकलने लगता है नावया कहता है कि तुम बहुत अडियल हो तो मुझे हतियार इस्तमाल करना पड़ा तुम ब्लड मैनिपुलेशन इस्तमाल कर सकते हो ना तो अपने बहते हुए खून को भी आराम से रोख ही लोगे पर देखते हैं कि इस हालत में तुम कब तक लड़ पाओगे वैसे मैंने चाकू इस्तमाल किया ये बात किसी को बताना मत जो सौर्सेरर्स हतियार लेके घूमते हैं वो मुझे भी बिलकुल पसंद नहीं है मेरे बड़े भाई भी ऐसे ही बेशर्मों की तरह घूमते रहते हैं और इनकी हिम्मत देखो कि ये तोजी को गालिया देते थे चोजो पूछता है कि तुम अपने भाईयों से नफरत करते हो क्या नाओया कहता है कि हाँ बिलकुल बड़ा भाई जो छोटे भाई से भी कमजोर हो उसे तो डूप के मर जाना चाहिए चोजो बोलता है कि हो सकता है कि उन बड़े भाईयों की वज़े से ही आज तुम इतने पावरफुल हो। एक बड़ा भाई अपने छोटे भाईयों के लिए रोल मॉडल होता है। अगर वो किसी गलत रास्ते पे जाता है तो वो छोटे भाईयों को उस पे जाने से रोकता है। अगर वो किसी सही रास्ते पे जाता है तो छोटे भाई उसे फॉलो करते हैं। हो सकता है तुम इतने स्ट्रॉंग इसलिए हो क्योंकि तुम्हारे बड़े भाई कमजोर हैं। तुम पूछते हो कि मैं इतना अडियल क्यों हूँ क्योंकि मेरा कोई रोल मॉडल नहीं है। कि चोजो का खून तो सब जगा फैल गया था चोजो आगे कहता है कि भले ही मैं कितनी भी गलतियां करूँ मुझे अपने भाईयों से आगे रहना पड़ता है इसलिए मैं इतना स्ट्रॉंग हूँ तभी यहाँ पर खून की बाड आ जाती है नाओया को समझ नहीं आता कि इतना खून बहने पर भी चोजो जिन्दा कैसे है उसे पता ही नहीं है कि चोजो एक death painting boom है जो कि कर्स और इंसान के बीच के hybrids होते हैं और ये अपनी कर्स energy को blood में बदल सकते हैं जब तक इनके पास कर्स energy है ये खून बहने से नहीं मरते नाव या चोजो के blood से किसी तरह भागता रहता है लेकिन अचानक ही उसके पैर जमीन से चिपक जाते हैं जमीन में पड़ा खून glue की तरह उसे चिपका देता है और फिर चोजो उस पे piercing blood से attack करने लगता है नाविया के पास भी असल में अपने father वाली 24 FPS टेकनीक है जिसमें वो एक सेकंड के अंदर 24 moves कर सकता है लेकिन उसे पता नहीं था कि चोजो के पास supernova टेकनीक है जो उसने 150 सालों की मेहनत से बनाई है इसमें वो target पर हर तरफ से attack कर सकता है 

 


नावया भी इसकी चपेट में आ जाता है चोजो अब नावया को जान से मारने ही वाला था पर अचानक ही यूता उसके पीछे से आता है और एक मुक्का मार के उसे सुला देता है वो अपने साथ यूजी की बॉडी भी लाया था नावया को उल्टी होने लगती है क्योंकि चोजो कोई इंसान नहीं है तो उसका बलड नावया के लिए पॉइजन का काम कर रहा था यूता बोलता है कि मैं तुम्हें ठीक कर सकता हूँ मेरी रिवर्स कर्स्ड टेकनीक से मैं दूसरे लोगों को भी हील कर सकता हूँ लेकिन बदले में तुम्हें खुद हायर अप्स को जाके बताना होगा कि मैंने यूजी को मार दिया है इसके बाद हम यूजी का एक विजन देखते हैं जब वो एक छोटा बच्चा था वो अपने फादर जिन को देखता है तभी यहाँ यूजी के ग्रैंड पा वासुके आ जाते हैं जो जिन से कहते हैं कि तुम अपनी लाइफ कैसे भी जीओ लेकिन उस औरत से दूर रहो वरना तुम मारे जाओगे जिन कहता है कि बच्चे के सामने तो ऐसी बाते मत करो बच्चों को बहुत कुछ याद रहता है वासुके कहता है कि मैं जानता हूँ तुम्हें एक लेकिन काउरी की मौत और तब ही यहां एक औरत आ जाती है जो पूछती है कि क्या हुआ ससुर जी ये असल में यूजी की मदर काउरी है और इसके माथे पर भी हम वैसे ही निशान देख सकते हैं जैसे नकली गेतो के माथे पर हैं खेर ये सपना यही खत्म होता है और यूजी की आँख खुल जाती है और यूता उसके बगल में ही बैठा हुआ था वो बोलता है कि शुक्र है तुम जिन्दा हो वो आगे बताता है कि कुछ महीनों पहले की बात है जब गोजो सेंसे मुझसे मिलने आये थे और कहा था कि मैं तुम्हारा ध्यान रखूं तो मैंने तुमसे लड़ने का बस नाटक किया था। गोजो ने बोला था कि अगर कल को मुझे कुछ हो गया तो यूता तुम फर्स्ट और सेकेंड येर्स का ख्याल रखना। बाकी तो हकारी खुद को संभाल सकता है। यूता बोलता है कि आप गोजो सेंसे हो आपको क्या ही होगा। गोजो कहता है कि खासकर यूजी का ख्याल रखना वो तुम्हारी तरह ही है उसको भी एक बार मौत की सजा मिल चुकी है। इसलिए यूता ने यूजी को मारने का नाटक किया। अगर वो मना करता तो किसी और को उसे मारने भेजा जाता। हायर अप्स भी कोई बुद्धू नहीं है। मैं तुम्हें सच में मारूं इसके लिए मैंने उनके साथ बाइंडिंग वाउ ली थी। इसलिए मुझे तुम्हें सच में मारना पड़ा। 

 


यूजी पूछता है कि तो फिर मैं जिन्दा कैसे हूँ। यूता बोलता है कि रिवर्स कर्स्ड टेकनीक की वज़े से। उसने यूजी का दिल बंध होते ही उसे तुरंथ हील कर दिया था इससे हाइर अप्स को दी हुई कसम भी रह गई और यूजी भी नहीं मरा यूजी के लिए मर के जिंदा होना कौन सी नई बात है और जादा लोग ये नहीं जानते कि यूटा ऐसे दूसरों को हील भी कर सकता है कभी न कभी तो लोगों को पता चल ही जाएगा पर फिलाल तो यूजी दुनिया के लिए मर चुका है यूजी पूछता है कि तुमने मेरे लिए इतना सब क्यों किया तो यूटा कहता है कि जिन लोगों की मैं परवा करता हूँ वो तुम्हारी परवा करते हैं मेरे पास भी एक समय खतरनाक पावर थी लेकिन तुम्हारी पावर तुम्हारी अपनी नहीं है और इसमें तुम्हारी कोई गलती भी नहीं है तबी मैगूमी यहां आ जाता है और यूजी से कहता है कि हम जुजुट्सु हाई वापिस जा रहे हैं हम तुम्हें छुपा के अंदर ले जा सकते हैं यूजी बोलता है कि मैं नहीं जा सकता क्योंकि शिबूया कार्ण में इतने सारे लोग मेरी वज़े से मारे गए। मेगूमी बोलता है कि उसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं थी। तुम हार नहीं मान सकते। हम कोई हीरोज नहीं हैं। हम जुजुसू सौर्सरर्स हैं। हमें कोई नहीं समझ सकता। हमें लोगों की मदद करते रहना होगा। ये साबित करने के लिए कि हमारा भी वजूद है। यूजी मन में सोचता है कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। क्योंकि फिर तुम पर भी खत्रा आ जाएगा। मेगूमी अब बोलता है कि मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। नकली गेतो। यानि केंजाकू ने एक किलिंग गेम शुरू कर दिया है जिसमें जुजुट्सू सौर्सरर्स एक दूसरे को मार सकते हैं और इसका नाम है कलिंग गेम और मेगूमी की बेहन सुमीकी को भी जबरन इस गेम का हिस्सा बना दिया गया है इसलिए मुझे तुम्हारी मदद चाहिए इसके बाद हमें कलिंग गेम के कुछ रूल बताये जाते हैं जैसे सभी खिलाडियों को 19 दिन के अंदर इसमें एंटर करना है अगर कोई रूल तोड़ता है तो उसकी कर्स टेकनिक को रिमूव कर दिया जाएगा जिससे खिलाडी की मौत हो जाएगी पार्टिसिपेट कर कोई किसी को मारेगा तो उसे points मिलेंगे। और भी rules हैं जिन पे हम आगे बात करेंगे। यूजी अब यूता से कहता है कि सुकूना मेगूमी के लिए कुछ तो planning कर रहा है। शिबूया में मुझे सुकूना की कई सारी fingers खिला दी गई थी। जिस से सुकूना ने मेरी body पर control ले लिया था। अब मेरे अंदर सुकूना की 15 fingers हैं। मुझे यकीन है कि अब सुकूना मेरी body पर control नहीं ले पाएगा। लेकिन अगर मैं कभी सुकूना बन जाओं तो तुरंत ही मुझे मार देना। यूता कहता है कि ठीक है। यूजी अब मेगूमी से पूछता है कि अब हमें क्या करना है। मेगूमी बोलता है कि सबसे पहले तो हमें जुजुट्सु हाई वापिस जाके मास्टर टेंजन से मिलना है। उनसे पूछना है कि हम गोजो को फिर से आजात कैसे कर सकते हैं। और केंजाकू आखिर क्या प्लान कर रहा है। कलिंग गेम में वो क्या करने वाला है। इन सवालों के जवाब मास्टर टेंजन ही दे सकते हैं। यूजी पूछता है कि मिस यूकी को ये बात पता है क वो पहले से जुजुट्सु हाई में छुपी हुई है। यूजी बोलता है कि मास्टर टेंजन के बेरियर को हम पार कैसे करेंगे। उसमें हजार दरवाजे होते हैं जो घूमते रहते हैं और उनमें से कोई एक ही टॉम औफ स्टार कोरिडोर तक लेके जाता है। जहां मास्टर टेंजन रहते हैं। अगर हम सही दरवाजा नहीं चुनेंगे तो टेंजन से भी नहीं मिल पाएंगे। अब यूजी मेगूमी से पूछता है कि नोबारा का क्या हुआ वो ठीक है कि नहीं।

 


 मेगूमी कुछ नहीं बोलता और अपना सिर जुका लेता है। यानी नोबारा अब इस दुनिया में नहीं है जो सुन यूजी को बहुत बुरा लगता है तभी चोजो यहां आके बोलता है कि उस बेरियर में घुसने का रास्ता मैं बता सकता हूँ महीतों ने एक बार वहां से डेथ पेंटिंग्स और सुकुना की फिंगर चुराई थी हम भी वही करेंगे ये लोग अब जुजुत्सु हाई में आ जाते हैं जहां इन्हें माकी मिलती है जो की अब बिल्कुल ही अलग दिख रही थी क्योंकि शिबूया कार्ण में जोगो ने उसे जला दिया था हेवनली रेस्ट्रिक्शन की वज़े से उसकी बॉडी तो ठीक हो गई लेकिन निशान रह गए हैं यूकी भी यही थी चोजो अब इन्हें बताता है की स्टार कोरिडोर के रास्ते में एक तिजोरी है जिसमें जुजुट्सु हाई अपने कर्ज्ड टूल्स और बाकी ओब्जेक्ट्स को रखता है उस तिजोरी में चोजो के छे भाईयों की death paintings रखी हुई हैं और अपनी technique से चोजो उनकी location sense कर सकता है माकी बोलती है कि वो सब ठीक है पर ये आदमी है कौन यूजी बोलता है कि अभी के लिए ये समझ लो कि ये मेरा भाई है जो सुन चोजो को बहुत खुशी होती है चोजो अब इन्हें सही दर्वाजा बताता है जिससे ये लोग star corridor पहुँच जाते हैं चोजो को यहां तिजोरी तक जाने का रास्ता भी दिखाई देता है और वो बोलता है कि मैं अपने भाईयों को जल्द ही यहां से आजात करूँगा इन लोगों को एक जगपर खून के निशान ये वही जगा है जहां तोजी ने रीको को गोली मारी थी। यूकी बताती है कि बारा साल पहले यहां एक कांड हुआ था। और कहे सकते हैं कि सारी गडबडी वहीं से शुरू हुई थी। ये सब मेन हॉल में जाते हैं। लेकिन वहां रोशनी के अलावा और कुछ नहीं था। यूकी बताती है कि टेंजन की मरजी होती है तभी वो दूसरों को दिखता है। गोजो सील हो गया तो उसे लगा था कि टेंजन उनसे मिलना चाहेगा।

Jujutsu Kaisen Season 3 Episode 1 Explained (Hindi)

 Jujutsu Kaisen Season 3 Episode 1 Explained (Hindi)

 


 जुजुट्सु काईसेन के नए सीजन 3 को जिसमें हमें दक कलिंग गेम आर्क देखने को मिलेगा तो चलिए जानते हैं इसके एपिसोड नमबर एक की कहानी को बिना किसी देरी के एपिसोड की शुरुवात में हम यूजी को देखते हैं जिसके सामने एक बड़ा सा कर्स स्पिरिट था। यूजी उस कर्स से दूर भागता है। वो एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में कूद रहा था। तभी वो कर्स यूजी को अपने हाथ में पकड़ लेता है। लेकिन अचानक ही उस कर्स को कोई मार देता है। जिससे वो यूजी के उपर ही गिरता है। इस कर्स को यूटा ने मारा था। जो की असल में यहाँ यूजी को मारने आया है। कहानी अब कुछ समय पीछे जाती है। हम जैनिन घराने के सबसे चोटे बेटे नावया जैनिन को देखते हैं। जो बात कर रहा था की मा की अभी तक मरी या नहीं। वैसे ऐसी लड़की को तो मर ही जाना चाहिए जो घर के मर्दों की बात नहीं सुनती। उससे अच्छी तो माई है। जिसे कम से कम पता तो है की वो एक लड़की है। नावया को यहाँ पर जिनिची और ओजी जैनिन भी मिलते हैं। जो उसे डाटते हैं की तुम्हारे पिता अपनी आखरी सांसे गिन रहे हैं। और तुम अब आ र नाओया बोलता है कि किसे फर्क पड़ता है। सब को मालूम है कि जैनिन घराने का अगला वारिस मैं ही हूँ। मेरे सारे बड़े भाई किसी काम के नहीं है। 

 


अंकलो जी आपका तो कोई बेटा भी नहीं है। बस दो बेटियां हैं। और जिनिची तुम्हारी तो शकल ही खराब है। अपने भाई तोजी से बिलकुल उल्टी। नाओया की बातें सुन ये घुस्सा हो जाते हैं। और असल में ये तीनों स्पेशल ग्रेड वन के सौर्सेरर्स हैं। तभी इन्हें खबर दी जाती है कि जैनिन घराने के हैड नाओ भी तो जैनिन अब इस दुनिया में और अब उनकी वसियत पड़ी जाएगी। उनकी आखरी इक्षा थी कि उनके बाद नावया को जैनिन घराने का अगला हैड बना दिया जाए। सारी जमीन जाइदाद और कर्स्ड टूल्स जो की जुजुसु हाई की तिजोरी में रखे हैं उन पे नावया का हक होगा। लेकिन अगर किसी कारण से सातोरू गोजो की मौत हो जाती है या उसे कुछ बिमारी हो जाती है तो तोजी की इक्षा पूरी की जाएगी और मैगूमी को जैनिन घराने का हैड बना दिया जाएगा। और सारी जायदाद भी उसके नाम हो जाएगी। ये बात सुन नाओया को अच्छा नहीं लगता। उसे पता चलता है कि मेगूमी इस समय टोकियो में है और यूजी की तलाश में गया है। अब नाओया प्लान बनाता है कि वो यूजी और मेगूमी दोनों को ही मार देगा। इस समय टोकियो के अंदर लाखों कर्स स्पिरिट घूम रहे हैं। तो कोई सवाल नहीं करेगा कि मेगूमी कैसे मरा। एक बार मेगूमी मर गया तो उसकी जायदाद हडपने वाला और कोई नहीं होगा। और जैनिन घराने का मुख्या सिर्फ मैं बनूंगा। दूसरी तर जो अकेला बैठा था चोजो उसके पास आके पूछता है कि अब उसके घाव कैसे है यूजी बोलता है कि अब वो ठीक है शायद सुकूना की वज़े से और वो उसकी पावर बढ़ते हुए भी महसूस कर सकता है वो यूजी से वापिस जुजुसु हाई चले जाने को बोलता है यूजी कहता है कि वो नहीं जा सकता क्योंकि सुकूना मेगूमी के खिलाफ कोई खिचडी पका रहा है और मेरे हाथों ना जाने कितने मासूम मारे गए हैं मैं अब किसी के पास नहीं जा सकता मैंने तो तुम्हारे भाईयों को भी मारा था चोजो चोजो कहता है कि वो एक गलत फहमी थी वो दोनों भी तुम्हें माफ कर देते क्योंकि हम भाई हैं और यही बात सबसे जादा मायने रखती है यूजी कहता है कि चलो अभी तो हमें यहां से कर्स स्पिरिट्स को खत्म करना है। इसके बाद यूजी शहर में भागता रहता है। जिससे कई सारे कर्स उसके पीछे पढ़ जाते हैं। कुछ स्पिरिट्स को तो वो एक मुक्के में ही मार देता है।

 


 वो अपने पीछे कई सारे कर्सेस को भगाते हुए अंडर ग्राउंड ब्रिज में ले आता है। जिसकी दूसरी साइट चोजो खड़ा था। वो अपने पिर्सिंग ब्लड टेकनीक से एक शॉट में ही उन सब को मार देता है। एक कर्स चोजो के पीछे आता है। तो यूजी उसे मुक्का मार के ख चोजो मन में सोचता है कि जब तुम मुझसे लड़े थे तब भी बहुत पावरफुल थे। लेकिन अब तुमने अपनी कर्स्ड एनरजी को कंट्रोल करना सीख लिया है। तुम पूरी तरह से ठीक नहीं हुए। फिर भी तुम एक डीमन गॉड हो। मेरे छोटे भाई से मैंने यही उम्मेद की थी। वो यूजी को उसके फादर के बारे में कुछ बताने वाला था। लेकिन तभी यहाँ पर नाओया आ जाता है। और पूछता है कि मेगूमी कहा है वो अब तक नहीं आया क्या और तुम दोनों अभी तक यहां से भागे नहीं यूजी पूछता है कि हम भागेंगे क्यों तो नावया बताता है कि तुम्हें मौत की सजा सुनाई गई है क्योंकि अब गोजो यहां नहीं है तो तुम्हें कोई प्रोटेक्ट नहीं कर सकता गोजो के डर की वज़े से हायर अप्स जादा उंगली नहीं करते थे नावया आगे कहता है कि वैसे तो मैं मेगूमी को मारने आया था पर अब तुम्हें भी ठिकाने लगा ही देता हूँ तभी वो यूजी के पीछे आकर उसे मुक्का मार दे चोजो उस पे अटैक करने जाता है तो वो उसके भी पीछे पहुँच जाता है और उस पे मुक्कों की बारिश कर देता है। नावया इन दोनों से काफी तेज था। चोजो कहता है कि उसके पास जरूर कोई टेकनीक होगी। नावया मन में सोचता है कि ये यूजी तो सुकूना का वैसल है पर ये दूसरा बंदा कौन है। तब ही इन्हें एक जोरदार कर्स एनर्जी महसूस होती है। यूजी सोचता है कि कहीं ये मिस्टर गोजो तो नहीं। पर वो मुढ के देखते हैं तो ये असल में यूता था। वो बिल्डिंग से नीचे छलांग मारता है। तो जमीन में गढ़्धा हो जाता है। नावया बोलता है कि तुम यूता हो ना जिसे यूजी को मारने का काम मिला है। नाम सुनकर यूजी को याद आता है कि ये तो सेकंड येर का स्टूडेंट है और ये एक स्पेशल ग्रेट सॉर्सरर है बिलकुल मिस्टर गोजो की तरह नावया यूता से कहता है कि मैं भी यूजी को मार नहीं आया था पर अब तुम्हारे काम में टांग नहीं अडाऊंगा चोजो अब यूजी से बोलता है कि जल्दी यहां से भाग जाओ मैं इस नावया को संभालता हूँ पर वो यूता बिलकुल गोजो की तरह है अगर तुम उससे लड़ोगे तो जरूर मारे जाओगे यूजी अब यहां से भागने लगता है पर यूता उसके ठीक पीछे ही था। इधर चोजो अपनी ब्लड टेकनीक से नावया पर हमला करता है। लेकिन वो बच जाता है। और बोलता है कि तुम्हारी टेकनीक ब्लड मैनिपुलेशन है न। पियर्सिंग ब्लड को छोड़के उसमें डरने जैसा कुछ नहीं है। 

 


और पियर्सिंग ब्लड को चार्ज करने में थोड़ा टाइम लगता है। यानि मैं तुम्हे आराम से मार दूँगा चोजो कहता है कि तुम अपनी सोचो तुम्हे लगता है कि तुम मेरे भाई पर हमला करके यहां से जिन्दा वापिस चले जाओगे इधर यूटा ने यूजी को पकड़ लिया था और यही सीन हमने एपिसोड की शुरुवात में देखा था जहां वो कर्स से नहीं बलकि यूटा से बचके भाग रहा था यूजी और यूटा में फाइट होने लगती है और यूजी उसके सामने कमजोर पढ़ रहा था यूटा दिखने में भले ही कमजोर है लेकिन उसकी कर्स एनरजी बहुत ही जादा है ये असल में यूजी का बिलकुल ओपोजिट है जो वैसे तो बहुत स्ट्रॉंग है लेकिन उसमें इतनी कर्स एनरजी नहीं है यूता बोलता है कि मेरे अंदर गोजो सेंसे से भी जादा कर्स एनरजी है लेकिन गोजो के पास सिक्स आईज है तो जब भी वो कोई टेकनीक इस्तमाल करते हैं उनकी एनरजी बिलकुल खत्म नहीं होती इसलिए वो नमबर वन है मेरी कर्स एनरजी खत्म हो सकती है लेकिन उनकी कभी नहीं यूता अब फिर से यूजी पर हमला कर देता है क्योंकि यूता की कर्स एनरजी इतनी जादा है तो यूजी समझ ही नहीं पा रहा था कि वो कब कौन सा अटेक करेगा। उसका हर अटेक जानलेवा हो सकता है और यूता पर किसी हमले का कोई असर भी नहीं होगा। लेकिन यूजी भी इतनी जल्दी हार मानने को तैयार नहीं था। अब यूजी भी एक चाकू उठा लेता है। गोजो ने उसे बताया था कि कुछ सौर्सरर्स हतियार का इस्तमाल भी करते हैं। लेकिन उसके लिए भी एनरजी कंट्रोल करना आना चाहिए। यूजी अब अपने चाकू को आगे करके यूता की कटाना रोक लेता है। पर यूता बोलता है कि तुम कटाना पर कुछ जादा ही ध्यान दे रहे हो। और उसे एक जोरदार मुक्का मार देता है। यूजी अब लात मार के उसकी कटाना तोड़ देता है। जो देख यूता हैरान था। आखिर यूजी भी गोजो सेंसे का स्टूडेंट है। यूजी अब सोचता है कि बिना हतियार के वो यूता से ठीक से लड़ पाएगा। और वो यूता पर अटैक करने भागने लगता है। लेकिन तभी पीछे से एक बड़ा सा कर्स आके उसे पकड़ लेता है। ये असल में रीका थी। यूजी को समझ नहीं आता कि ये रीका कहां से आ गई। उसने यूजी को ऐसे पकड़ा था कि वो हिल भी नहीं पा रहा था। यूता अब अपनी तूटी तलवार लेके ही आगे बढ़ता है। और उसे यूजी के सीने में घुसा देता है। और बोलता है कि मुझे माफ कर देना यूजी इतादोरी और यूजी की मौत हो जाती है। और ये एपिसोड भी यही पर एंड हो जाता है। तो दोस्तों क्या यूटा ने सच में यूजी को मार दिया जानेंगे अगले एपिसोड में जो की इसके साथ ही रिलीस किया गया है। 

Sunday, March 8, 2026

Manga से Anime कैसे बनता है – पूरा विवरण |

 मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मैंगा से एनिमे कैसे बनता है। यह एक बहुत ही रोचक प्रक्रिया है जिसमें कई चरण शामिल होते हैं।



सबसे पहले, मैंगा क्या होता है? मैंगा जापानी कॉमिक बुक्स या ग्राफिक उपन्यास होते हैं जिनमें कहानी, पात्र, एक्शन, भावनाएं और पूरी दुनिया पहले से बनाई जाती है। जब कोई मैंगा बहुत लोकप्रिय हो जाता है, तो एनिमेशन स्टूडियो उस कहानी को एनिमे श्रृंखला या फिल्म में बदल देते हैं।

अब, आइए समझते हैं कि मैंगा कैसे चुना जाता है। प्रकाशक और उत्पादन कंपनियां देखती हैं कि कौन सा मैंगा सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वे बिक्री के आंकड़े, प्रशंसक लोकप्रियता और ऑनलाइन चर्चाओं का विश्लेषण करते हैं। अगर मैंगा की प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी हो, तो उसे एनिमे में बदलने का मौका ज्यादा होता है।

जब मैंगा चुन लिया जाता है, तो एनिमे उत्पादन समिति बनाई जाती है। इस समिति में कई कंपनियां शामिल होती हैं जैसे कि एनिमेशन स्टूडियो, टीवी चैनल, संगीत कंपनियां और खिलौना निर्माता। वे सभी मिलकर एनिमे परियोजना को वित्त प्रदान करते हैं क्योंकि एनिमे बनाना बहुत महंगा होता है।



इसके बाद, कहानी अनुकूलन प्रक्रिया शुरू होती है। मैंगा के अध्यायों को देखकर तय किया जाता है कि एनिमे के कितने एपिसोड बनेंगे और कौन-कौन से अध्याय कहानी में शामिल होंगे। कई बार मैंगा की पूरी कहानी नहीं दिखाई जाती, बल्कि केवल कुछ अध्यायों को एनिमे में अनुकूलित किया जाता है। कभी-कभी एनिमे निर्माता कहानी में थोड़ा बदलाव भी करते हैं ताकि एनिमेशन के लिए दृश्य ज्यादा नाटकीय और आकर्षक बन सकें।

फिर, पात्र डिजाइन और दृश्य विकास शुरू होता है। मैंगा के पात्रों को एनिमेशन शैली में परिवर्तित किया जाता है। कलाकार यह तय करते हैं कि पात्रों के रंग क्या होंगे, उनके कपड़े कैसे दिखेंगे और एनिमेशन में उनकी गति कैसी होगी। मैंगा में पात्र काले और सफेद होते हैं, लेकिन एनिमे में उन्हें पूर्ण रंग डिजाइन दिया जाता है।

इसके बाद, स्टोरीबोर्ड निर्माण होता है। स्टोरीबोर्ड एक प्रकार का दृश्य नीला निर्देश होता है जिसमें प्रत्येक दृश्य का रफ ड्रॉइंग बनाया जाता है। इससे निर्देशकों और एनिमेटरों को पता चलता है कि कैमरा कोण क्या होगा, पात्र कहाँ खड़े होंगे और एक्शन कैसे चलेगा।



जब स्टोरीबोर्ड तैयार हो जाता है, तो एनिमेशन उत्पादन शुरू होता है। एनिमेटर फ्रेम-बी-फ्रेम ड्रॉइंग बनाते हैं जिससे गति दिखाई देती है। आधुनिक एनिमे में हाथ से बनाई गई एनिमेशन और डिजिटल टूल्स दोनों का उपयोग किया जाता है।

इसके साथ ही, आवाज अभिनय और ध्वनि डिजाइन भी किया जाता है। आवाज अभिनेता पात्रों को आवाज देते हैं और पृष्ठभूमि संगीत, ध्वनि प्रभाव और उद्घाटन-समाप्ति गीत भी तैयार किए जाते हैं। वे तत्व एनिमे को भावनात्मक और सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हैं।

जब एनिमेशन, आवाज अभिनय और संपादन पूरा हो जाता है, तो एनिमे को टीवी चैनलों, स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म या सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाता है। अगर एनिमे बहुत सफल हो जाता है, तो उससे मेरचेंडाइज, गेम, फिल्में और स्पिन-ऑफ श्रृंखला भी बन सकती हैं।



इस तरह, मैंगा से एनिमे बनने की प्रक्रिया केवल ड्रॉइंग को एनिमेट करने तक सीमित नहीं होती। इसमें कहानी अनुकूलन, एनिमेशन उत्पादन, संगीत, आवाज अभिनय और विपणन जैसे कई चरण शामिल होते हैं। यही कारण है कि कई प्रसिद्ध एनिमे पहले मैंगा के रूप में शुरू हुए थे और बाद में वैश्विक मनोरंजन现象 बन गए।

Anime एक Multi-Billion Dollar Industry क्यों है?

 Anime. Why Is It A Multi-Billion Dollar Industry?



Anime is not entertainment anymore. It has become one of the worlds growing media industries. Japans anime industry earns billions of dollars every year. Its popularity keeps increasing. With streaming platforms, movies, merchandise, games and a global fanbase anime has become a global business.

* First we need to understand that anime is not limited to TV shows. It makes money in different ways.

Anime studios, production companies and distributors generate revenue from sources like TV broadcasting, movie releases, streaming platforms, merchandise, manga sales, video games, collaborations and events.

The biggest revenue source for the anime industry is merchandise. When an anime becomes popular many products like toys action figures, posters, clothes, keychains, cards, collectibles and more are made. Fans buy these things. Thats what makes the merchandise industry earn billions of dollars. Sometimes merchandise earnings are even more than the anime show.



* Another big revenue source is anime movies. Many anime movies do well at the worldwide box office.

For example Demon Slayer: Mugen Train is one of the grossing anime movies. It earned over 500 million dollars at the global box office. Your Name was also a hit worldwide and increased the global popularity of anime movies.

Streaming platforms play a role in the growth of the anime industry. Today Netflix, Crunchyroll, Amazon Prime and many other platforms distribute anime shows worldwide. This way anime is not just limited to Japan; people over the world can easily watch it. Streaming deals give anime studios a lot of support.

* One special thing about the anime industry is that it is connected to the manga industry. Many popular anime are first published as manga.

When a manga becomes popular an anime adaptation is made. This increases manga sales and anime popularity. It creates a cycle that benefits both industries.

Video games are also a part of the anime industry. Many famous anime series have games made for them and these games sell a lot worldwide. This increases the anime brands popularity and revenue.



* Additionally anime conventions and fan events are very profitable for the industry.

Anime festivals, cosplay events and fan conventions are organized over the world with thousands of fans attending. Merchandise, tickets and sponsorships generate a lot of revenue from these events.

The popularity of anime has grown quickly outside of Japan due, to globalization. The fanbase is increasing in America, Europe, India and Southeast Asia. Today anime has reached every corner of the world through YouTube, social media and streaming platforms.

That's why the anime industry is called a -billion dollar industry. New anime shows, movies and projects are made every year. Their global audience is also growing. Experts say that the anime industry will grow faster in the coming years and become a big part of the entertainment world.

Tuesday, March 3, 2026

Anime और Cartoon में फर्क

 बहुत से लोग एनीमे और कार्टून को एक जैसा समझते हैं लेकिन वास्तव में. में बहुत बड़े और गहरे अंतर होते हैं। हालांकि दोनों ही एनिमेटेड सामग्री हैं लेकिन उनकी उत्पत्ति कहानी कहने का तरीका, लक्ष्य दर्शक, कला शैली और विषय अलग-अलग होते हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।



1. उत्पत्ति (शुरुआत और पहचान)

एनीमे शब्द जापान से आया है। जापान में हर तरह की एनिमेशन को एनीमे कहा जाता है, लेकिन दुनिया के बाकी हिस्सों में "एनीमे" विशेष रूप से जापानी एनिमेशन के लिए इस्तेमाल होता है।

कार्टून एक सामान्य शब्द है, जो अमेरिका, यूरोप या दुनिया के किसी भी देश में बनी एनिमेटेड शो या फिल्मों के लिए इस्तेमाल होता है।

उदाहरण के लिए:

नारुतो और अटैक ऑन टाइटन जापानी एनीमे हैं।

जबकि टॉम एंड जेरी और स्पंजबॉब स्क्वेयरपैंट्स पश्चिमी कार्टून हैं।

2. कहानी कहने का तरीका (स्टोरीटेलिंग स्टाइल)

एनीमे की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहरी और अवधि की कहानी है।

एनीमे में:

चरित्र विकास बहुत मजबूत होता है।

कहानी कई सीज़न तक चल सकती है।

भावनात्मक गहराई, मनोवैज्ञानिक संघर्ष और गहरे विषय आम बात हैं।

प्लॉट ट्विस्ट और जटिल विश्व-निर्माण देखने को मिलता है।

कार्टून में:

अक्सर हर एपिसोड स्वतंत्र होता है।

कहानी हल्की-फुल्की और सरल होती है।

मुख्य ध्यान कॉमेडी और मनोरंजन पर होता है।

चरित्र शायद ही कभी बदलते हैं या बढ़ते हैं।

हालांकि आधुनिक पश्चिमी एनिमेशन में भी गहरी कहानियां आती हैं लेकिन पारंपरिक रूप से कार्टून हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए बनाए जाते रहे हैं।

3. लक्ष्य दर्शक (किसके लिए बनाया जाता है?)

कार्टून ज्यादातर बच्चों के लिए बनाए जाते हैं।

एनीमे हर आयु वर्ग के लिए बनाया जाता है:

शोनेन. किशोर लड़कों के लिए (एक्शन, एडवेंचर)

शोजो. किशोर लड़कियों के लिए (रोमांस, भावनाएं)

वयस्कों के लिए (परिपक्व विषय)

जोसी. वयस्क महिला दर्शकों के लिए

इसलिए एनीमे में हिंसा, राजनीति आघात अवसाद दर्शन जैसे गंभीर विषय भी मिल सकते हैं जो कार्टूनों में कम देखने को मिलते हैं।

4. कला शैली (ड्राइंग और विजुअल स्टाइल)

एनीमे की कुछ खास पहचान होती है:

बड़ी और आंखें

विस्तृत पृष्ठभूमि

तीक्ष्ण चेहरे के भाव

सिनेमैटिक कैमरा कोण

नाटकीय प्रकाश व्यवस्था और छाया

कार्टून में:

सरल चरित्र डिजाइन

अतिरंजित शरीर की गतिविधियां

उज्ज्वल रंग

हास्यमय अभिव्यक्तियां

एनीमे अक्सर यथार्थवादी अनुपात और विस्तृत पोशाकों पर ध्यान देता है, जबकि कार्टूनों में चरित्र डिजाइन अधिक लचीला और अतिरंजित हो सकता है।



5. विषय और भावनात्मक गहराई

एनीमे में विषय बहुत विविध और गंभीर हो सकते हैं:

युद्ध

बदला

मृत्यु

अस्तित्व संकट

मनोवैज्ञानिक आघात

प्रेम त्रिकोण

अलौकिक डरावना

कार्टून आमतौर पर ध्यान केंद्रित करते हैं:

कॉमेडी

मित्रता

मज़ेदार संघर्ष

नैतिक सबक

हालांकि दोनों में अपवाद हैं लेकिन समग्र रूप से एनीमे भावनात्मक और विषयगत गहराई में आगे माना जाता है।

6. उत्पादन प्रक्रिया

एनीमे अक्सर मंगा (जापानी कॉमिक्स) से अनुकूलित होता है।

जैसे:

वन पीस

डेमन स्लेयर

कार्टून अक्सर मूल स्क्रिप्ट से बनाए जाते हैं या कॉमिक स्ट्रिप्स प्रेरित होते हैं।

एनीमे उत्पादन में सीमित एनिमेशन तकनीक का उपयोग होता है. यानी कम फ्रेम में अधिक नाटकीय प्रभाव बनाया जाता है। जबकि पश्चिमी कार्टून पारंपरिक रूप से फ्रेम-दर-फ्रेम एनिमेशन पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

7. सांस्कृतिक प्रभाव

एनीमे में जापानी संस्कृति, परंपराएं स्कूल जीवन, त्योहार सम्मान प्रणाली पौराणिक कथाएं और सामाजिक संरचना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

कार्टूनों में पश्चिमी संस्कृति, जीवनशैली हास्य और सामाजिक संदर्भ दिखाई देते हैं।



8. वैश्विक प्रभाव

आज के समय में एनीमे वैश्विक स्तर पर हावी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म, पर एनीमे का दर्शक आधार तेजी बढ़ रहा है। एनीमे फिल्में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही हैं और दुनिया भर में प्रशंसक आधार बना चुकी हैं।

कार्टून भी अभी लोकप्रिय हैं लेकिन एनीमे की प्रशंसक वफादारी और भावनात्मक जुड़ाव अक्सर अधिक मजबूत माना जाता है।

अंतिम निष्कर्ष

सरल शब्दों में:

एनीमे = जापानी एनिमेशन + गहरी कहानी + भावनात्मक गहराई + सभी आयु वर्ग

कार्टून = सामान्य एनिमेशन + हल्का मनोरंजन + ज्यादातर बच्चों के लिए

लेकिन याद रखें दोनों ही एनिमेशन की अलग- शैलियाँ हैं। दोनों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री बनती है। मुख्य अंतर संस्कृति, कहानी कहने की गहराई और लक्ष्य दर्शक का है।

Anime Characters की बड़ी आंखें क्यों होती हैं?

 Anime में characters की बड़ी आंखें सिर्फ एक डिज़ाइन चॉइस नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे इतिहास, मनोविज्ञान, कहानी कहने का तरीका और कला शैली का गहरा संबंध है।

सबसे पहले बात करते हैं इतिहास की।



1960 के दशक में जापानी मंगा कलाकार ओसामु तेज़ुका ने आधुनिक एनीमे और मंगा शैली को आकार दिया। उन्हें “मंगा के भगवान” भी कहा जाता है। तेज़ुका डिज़्नी एनिमेशन से काफी प्रेरित थे, खासकर मिकी माउस जैसे पात्रों से। डिज़्नी पात्रों की बड़ी, अभिव्यक्तिपूर्ण आंखें भावनाओं को बहुत स्पष्ट रूप से दिखाती थीं। तेज़ुका ने इस शैली को अपनाया और इसे जापानी कहानी कहने के साथ मिलाकर एक नए रूप में पेश किया। यही शैली आगे चलकर एनीमे की पहचान बन गई।

अब बात करते हैं अभिव्यक्ति और भावनाओं की।

आंखें इंसान की भावनाओं को दिखाने का सबसे शक्तिशाली हिस्सा होती हैं। वास्तविक जीवन में भी हम किसी की आंखों से उसका मूड समझ लेते हैं — वह खुश है, दुखी है, डरा हुआ है या गुस्से में है। एनीमे में बड़ी आंखें अतिशयोक्ति की तरह काम करती हैं। जब कोई पात्र रोता है तो आंसू अधिक नाटकीय दिखते हैं। जब वह चौंक जाता है तो आंखें और बड़ी हो जाती हैं। जब रोमांटिक दृश्य होता है तो आंखों में चमक दिखाई जाती है। इस तरह भावनाएं दृश्य रूप से मजबूत बन जाती हैं।

अब मनोविज्ञान की बात करते हैं।

मनोवैज्ञानिक रूप से, बड़ी आंखें मासूमियत, युवावस्था और प्यार से जुड़ी होती हैं। बच्चों की आंखें आनुपातिक रूप से बड़ी होती हैं। इसलिए जब किसी पात्र की आंखें बड़ी होती हैं, तो दर्शक स्वचालित रूप से उसे प्यारा, शुद्ध या सहानुभूतिपूर्ण मानने लगते हैं। यही कारण है कि शonen और shojo एनीमे में बड़े आंखों वाले पात्र अधिक संबंधित लगते हैं।

लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि हर एनीमे में बड़ी आंखें नहीं होती हैं।



seinen या परिपक्व एनीमे में आंखें अपेक्षाकृत यथार्थवादी या छोटी भी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, “अटैक ऑन टाइटन” में पात्रों की आंखें यथार्थवादी अनुपात के करीब हैं, क्योंकि कहानी गहरी और गंभीर है। वहीं “सेलर मून” जैसे shojo एनीमे में आंखें बहुत बड़ी और चमकदार हैं, क्योंकि थीम रोमांटिक और जादुई है। इसका मतलब है कि आंखों का आकार शैली और स्वर के अनुसार बदलता है।

अब कला और एनिमेशन के व्यावहारिक कारण की बात करते हैं।

एनिमेशन में सीमित फ्रेम होते हैं। हर सेकंड में 24 चित्र बनाना मुश्किल और महंगा होता है। इसलिए कलाकार चेहरे के भावों को सरल और अतिशयोक्तिपूर्ण बनाते हैं ताकि कम गति में भी भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे। बड़ी आंखें कम फ्रेम में भी अधिक प्रभाव डालती हैं। दर्शक को तुरंत समझ आ जाता है कि पात्र कैसा महसूस कर रहा है।

एक और कारण है पहचान।

एनीमे की बड़ी आंखें इसे पश्चिमी कार्टूनों से अलग बनाती हैं। यह एक दृश्य हस्ताक्षर बन चुका है। जब भी आप बड़ी, विस्तृत और चमकदार आंखें देखते हैं, तो आप तुरंत समझ जाते हैं कि यह एनीमे शैली है।

आज के समय में शैली विकसित हो चुकी है। कुछ एनीमे यथार्थवादी अनुपात का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ अल्ट्रा-स्टाइलाइज़्ड हैं। लेकिन बड़ी आंखें अभी भी एनीमे की सबसे प्रतिष्ठित पहचान मानी जाती हैं।



तो आसान शब्दों में समझें तो:

एनीमे पात्रों की बड़ी आंखें इसलिए होती हैं क्योंकि:

यह डिज़्नी प्रेरणा से शुरू हुआ एक चलन है

भावनाओं को शक्तिशाली तरीके से दिखाने में मदद करता है

मनोवैज्ञानिक स्तर पर दर्शकों से जुड़ता है

एनिमेशन को अभिव्यक्तिपूर्ण और प्रभावी बनाता है

एनीमे की अनोखी पहचान बनाता है

यही कारण है कि एनीमे में आंखें सिर्फ आंखें नहीं होती हैं — वे पात्र की पूरी व्यक्तित्व और भावना का सबसे बड़ा दर्पण होती हैं।

Anime की शुरुआत कहाँ से हुई?

 जापान में एनीमेशन की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में हुई। उस समय दुनिया भर में एनीमेशन की तकनीक विकसित हो रही थी, और जापान के कुछ कलाकार भी इस क्षेत्र में प्रयोग कर रहे थे। लगभग 1910 से 1917 के बीच जापान में पहली छोटी एनीमेटेड फिल्में बनाई गईं। इन फिल्मों को हाथ से ड्रॉ किया जाता था और फिर फ्रेम-बाय-फ्रेम कैमरे से शूट किया जाता था।



जापान के शुरुआती एनीमेशन कलाकारों में जुनइची कौची, सेतारो कितायामा, और ओटेन शिमोकावा शामिल थे। इन्हें जापानी एनीमेशन का अग्रदूत माना जाता है। उस समय संसाधन सीमित थे, इसलिए कई फिल्में आज उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इन कलाकारों ने आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता तैयार किया।

1930 से 1940 के दशक में, जब जापान द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल था, तब एनीमेशन का उपयोग प्रचार फिल्मों के लिए भी किया गया। इस समय एनीमेशन तकनीकी रूप से बेहतर होने लगा। 1945 में रिलीज़ हुई फिल्म मोमोतारो: सैक्रेड सेलर्स जापान की पहली फुल-लेंथ एनीमेटेड फीचर फिल्म मानी जाती है।



युद्ध के बाद जापान की फिल्म इंडस्ट्री फिर से खड़ी होने लगी, और एनीमेशन धीरे-धीरे मनोरंजन का बड़ा माध्यम बन गया। 1960 के दशक में एनीमे को असली पहचान मिली, जब मशहूर मंगा कलाकार ओसमु तेज़ुका ने इंडस्ट्री में क्रांति ला दी। उन्होंने 1963 में टीवी सीरीज़ एस्ट्रो बॉय बनाई, जो जापान की पहली बेहद लोकप्रिय टीवी एनीमे बनी।

तेज़ुका को “गॉड ऑफ मंगा” कहा जाता है। उन्होंने बड़े एक्सप्रेसिव आंखों वाले किरदारों का स्टाइल अपनाया, जो बाद में एनीमे की पहचान बन गया। उन्होंने एनीमेशन को ज्यादा सिनेमैटिक, भावनात्मक और कहानी-केंद्रित बनाया। यहीं से एनीमे सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के दर्शकों के लिए बनने लगा।

1970 और 1980 के दशक में एनीमे ने एक्शन, मेका (रोबोट), साइंस फिक्शन और फैंटसी जेनर्स में तेज़ी से विकास किया। इस दौर में एनीमे की स्टोरीटेलिंग और एनीमेशन क्वालिटी काफी बेहतर हुई। 1990 के दशक में एनीमे इंटरनेशनल स्तर पर फैलने लगा। सीरीज़ जैसे ड्रैगन बॉल जेड, सेलर मून, और बाद में पोकेमोन ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की।



2000 के बाद इंटरनेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म के कारण एनीमे पूरी दुनिया में फैल गया। आज एनीमे सिर्फ जापान तक सीमित नहीं है — यह एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बन चुका है। मूवीज़ जैसे स्पिरिटेड अवे ने ऑस्कर तक जीता, जिससे एनीमे को इंटरनेशनल सम्मान मिला।

एनीमे की शुरुआत छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स से हुई थी, लेकिन आज यह मल्टी-बिलियन डॉलर इंडस्ट्री बन चुका है। यह सिर्फ एनीमेशन नहीं, बल्कि स्टोरीटेलिंग, कल्चर और एमोशन का पावरफुल माध्यम है। जापान की कला, परंपरा और आधुनिक तकनीक के मेल से एनीमे ने एक अलग पहचान बनाई — और आज यह दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

Jujutsu Kaisen Season 3 Episode 2 Explained (Hindi)

 Jujutsu Kaisen Season 3 Episode 2 Explained (Hindi)    जुजुट्सु काईसेन के नए सीजन 3 के एपिसोड नमबर 2 को तो चलिए जानते हैं आगे की कहानी को ब...